जेपी विश्वविद्यालय में ‘मुन्ना भाई’ की एन्ट्री, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार

Saran News: जयप्रकाश विश्वविद्यालय में फोर्थ सेमेस्टर के एक्जाम के दौरान एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया. दुसरे परीक्षार्थी की जगह दे रहा था परीक्षा. वीक्षकों ने छात्रों का अटेंडेंट बनाने के दौरान शक के आधार पर युवक को पकड़ा. छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Saran News: (प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट) जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक फोर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा में छपरा के पीसी विज्ञान कॉलेज से एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया. विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरी पाली में माइनर कोर्स की परीक्षा में एक युवक किसी परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहा था.

अटेंडेंट बनाने के दौरान पकड़ा गया मुन्ना भाई

पीसी विज्ञान कॉलेज के वीक्षकों ने छात्रों का अटेंडेंट बनाने के दौरान शक के आधार पर युवक से पूछताछ की जिसके बाद यह खुलासा हुआ. विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्र पर मौजूद मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Also read: भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में राजद की जीत, सोनू राय ने एनडीए को दी मात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >