विधायक छोटी कुमारी ने रिवीलगंज पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, कई अनियमितताएं उजागर

Saran News: विधायक छोटी कुमारी ने मंगलवार देर रात करीब 11 बजे रिवीलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया.

Saran News:(विकास कुमार की रिपोर्ट) विधायक छोटी कुमारी ने मंगलवार देर रात करीब 11 बजे रिवीलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया.

वार्ड से लेकर एक्स-रे विभाग तक का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल के सभी वार्ड, प्रसव कक्ष, जांच विभाग और एक्स-रे विभाग समेत विभिन्न इकाइयों का स्वयं जाकर निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई. साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मियों में जिम्मेदारी और सजगता की कमी भी देखने को मिली.

ड्यूटी के दौरान सोते मिले डॉक्टर

औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ. मेराज आलम गहरी नींद में सोए हुए मिले. विधायक ने उन्हें जगाकर कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि नाइट ड्यूटी के दौरान मरीजों की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. कमरा बंद कर सो जाना और मरीजों की अनदेखी करना किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बिना यूनिफॉर्म मिले कर्मी, विधायक ने जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान नाइट गार्ड और सफाई कर्मी भी बिना यूनिफॉर्म के अनुचित स्थिति में पाए गए. इस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने तत्काल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार को फोन कर अस्पताल की स्थिति की जानकारी दी और सभी व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया.

सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी

विधायक छोटी कुमारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो संबंधित कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, समाजसेवी अमित सिंह, महामंत्री प्रियकांत कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद, सुधीर कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

ALSO READ: सारण में आज : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >