Saran News : सरयू नदी में स्नान के दौरान हादसा : तीन सगे भाई डूबे; दो को बचाया, एक लापता, तलाश जारी

Saran News : गंगा दशहरा के अवसर पर नहाने आए थे तीनों. गहरे पानी में जाने के कारण हादसा. एक युवक तेजधार में बहकर लापता हो गया. उसकी तलाश जारी है.

Saran News: (चंद्रशेखर सिंह) गंगा दशहरा के अवसर पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया श्रीनाथ बाबा घाट पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. स्नान करने पहुंचे तीन सगे भाई अचानक सरयू नदी के गहरे पानी में डूबने लगे.

घटना के दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो भाइयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक भाई नदी की तेज धारा में बहकर लापता हो गया.

श्रीनाथबाबा घाट पर नहाने के दौरान होदसा

जानकारी के अनुसार, तीनों भाई परिवार के साथ स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे. इसी दौरान गहरे पानी का अंदाजा न लग पाने के कारण वे हादसे का शिकार हो गए.

लापता युवक की पहचान की पुष्टि की जा रही है. घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की मदद से लापता युवक की तलाश की जा रही है.

इधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

ALSO READ: सदर अस्पताल की इमरजेंसी बनी जाम का अड्डा, एम्बुलेंस तक फंसी, गार्ड गायब होने से बढ़ी चोरी की घटनाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >