सारण में आर्केस्ट्रा ठिकानों पर पुलिस की दबिश, युवतियों को छुड़ाया, संचालकों को दबोचा

Saran News: सारण के तरैया थाना क्षेत्र में अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी व बड़ी कार्रवाई की गई. पुलिस ने संचालकों के खिलाफ छापेमारी के दौरान आठ युवतियों को मुक्त कराया. वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्तार किया है. छापेमारी की भनक लगते ही अन्य आर्केस्ट्रा संचालकों में हड़कंप मच गया है. यह कार्रवाई वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर की गयी.

Saran News: (मनोज कुमार की रिपोर्ट) तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा व अंधरबाड़ी गांव में संचालित आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर बुधवार की संध्या छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आठ युवतियों को बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में ले लिया है. वहीं मौके से छोटा माधोपुर गांव निवासी अमानत साह के पुत्र कलीम साई तथा पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कालीनगर निवासी सुदर्शन प्रवाणिक के पुत्र मंगल प्रवाणिक को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच जारी है. बरामद युवतियों से भी पूछताछ कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

कार्रवाई के बाद आर्केस्ट्रा संचालकों में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों व गांवों में अवैध रूप से संचालित आर्केस्ट्रा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों और संदिग्ध आर्केस्ट्रा संचालन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. बता दे कि तरैया बाजार के आसपास दर्जनों अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों का अवैध अड्डा बना हुआ है. स्कूलों के आसपास आर्केस्ट्रा संचालकों के अड्डा रहने से स्कूली बच्चों व बच्चियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है.

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

छापेमारी दल में तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार, एसआई शशिभूषण सिंह, महिला थानाध्यक्ष नेहा कुमारी, एचटीयू प्रभारी विशाल आनंद तथा मिशन मुक्त फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त रूप से बुधवार की संध्या छापेमारी अभियान चला गया.

Also read: बेगूसराय के इस प्राचीन मंदिर की 3600 एकड़ जमीन भू-माफ़ियाओं के कब्जे में, अयोध्या से जुड़ा है इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >