सारण पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार चल रहे पॉक्सो आरोपित के घर कुर्की-जब्ती

Saran News: सारण जिले के मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत गौरा थाना क्षेत्र में पॉक्सो मामले के फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

Saran News: (सारण से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट)
सारण जिले के मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत गौरा थाना क्षेत्र में पॉक्सो मामले के फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की और घर में मौजूद कई सामान जब्त कर लिए. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था

फरार पॉक्सो आरोपी के घर पहुंची पुलिस

गौरा थाना क्षेत्र के मंझवलिया गांव में रविवार को पुलिस ने पॉक्सो मामले के मुख्य आरोपी नफीस आलम के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई. पुलिस के पहुंचते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया.

दो थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई

प्रवेक्षी पदाधिकारी सृजन कुमार के नेतृत्व में गौरा और नगरा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस टीम ने विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के घर की तलाशी ली और कुर्की की कार्रवाई पूरी की.

दरवाजे, खिड़कियां और घरेलू सामान किए गए जब्त

कुर्की-जब्ती के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के घर के चौखट, दरवाजे, खिड़कियां, चौकी समेत कई घरेलू सामान जब्त कर लिए. कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार, नफीस आलम गौरा थाना कांड संख्या-174/25 का मुख्य अभियुक्त है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 351(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत गंभीर आरोपों में मामला दर्ज है.

लगातार फरार रहने पर कोर्ट ने दिया आदेश

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था. कई बार गिरफ्तारी के प्रयास किए गए, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया. इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. कुर्की-जब्ती के बावजूद यदि आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: सारण में ठनका से किसान की मौत, परिजनों को सौंपा गया 4 लाख का मुआवजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >