सारण में फोरलेन पुल के पास अपराधी कर रहे थे मीटिंग तभी पहुंची पुलिस, 9 शातिर गिरफ्तार, हथियार बरामद

Saran News: सारण पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे 9 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 3 देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और राहगीरों से छीने गए 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

Saran News: (सारण से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट) सारण पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे 9 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 3 देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और राहगीरों से छीने गए 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों में मढ़ौरा के मिर्जापुर का एक युवक भी शामिल है, जबकि अन्य मुफ्फसिल और भगवानबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी

पुलिस को 21 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि फोरलेन जाने वाली सड़क के पुल के पास एक करकटनुमा कमरे में कुछ अपराधी अवैध हथियारों के साथ जमा हुए हैं. सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की. पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे सभी 9 युवकों को सशस्त्र बलों ने घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया. तलाशी के दौरान इनके पास से 3 देशी कट्टा और 6 कारतूस बरामद हुए. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद 5 मोबाइल राहगीरों से लूटे गए हैं.

तीन अपराधियों का रहा है पुराना इतिहास

इस मामले में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या-326/26 दर्ज कर अपराधियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में से तीन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. रामनगर के अमरजीत कुमार पर हत्या के प्रयास व रंगदारी, राजा कुमार पर एनडीपीएस और चोरी और काशी बाजार के करण कुमार पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं.

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची

अमरजीत कुमार, राजा कुमार, बिक्की कुमार, आकाश कुमार उर्फ प्रकाश, आकाश कुमार, शुभम कुमार,साहिल मिश्रा (सभी रामनगर, मुफ्फसिल), आदर्श कुमार द्विवेदी (मिर्जापुर, मढ़ौरा) और करण कुमार (काशी बाजार, भगवानबाजार). एसपी कार्यालय ने इस त्वरित और सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है.

Also Read: सारण में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त, सभी आरोपितों पर एफआईआर दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >