Saran News : जेपीयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन शुरू

Saran News : जेपीयू में वर्ष 2023 से ही च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू किया जा चुका है. इस प्रणाली के तहत स्नातक में सेमेस्टर आधारित पढ़ाई होगी और छात्रों को विभिन्न विषयों के क्रेडिट के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा.

Saran News : (प्रभात किरण हिमांशु)  जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) में स्नातक सत्र 2026-30 (चार वर्षीय सीबीसीएस) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र-छात्राएं 10 जून तक विश्वविद्यालय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेजों में नामांकन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेल्प डेस्क को एक्टिव मोड में रखा गया है. ग्रीष्मावकाश के बावजूद सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क कार्यरत हैं, जहां छात्र-छात्राओं को आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज और सिलेबस से संबंधित जानकारी दी जा रही है.

2023 से लागू है सीबीसीएस प्रणाली

जेपीयू में वर्ष 2023 से ही च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू किया जा चुका है. इस प्रणाली के तहत स्नातक में सेमेस्टर आधारित पढ़ाई होगी और छात्रों को विभिन्न विषयों के क्रेडिट के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा.

नई व्यवस्था में प्रतिशत और डिवीजन के स्थान पर ग्रेडिंग सिस्टम लागू रहेगा. छात्रों को मुख्य विषय के साथ अन्य विषय पढ़ने की भी स्वतंत्रता मिलेगी. हर सेमेस्टर में एक अनिवार्य विषय होगा, जिसकी 100 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह विषय प्रत्येक सेमेस्टर में बदलेगा.

विज्ञान और वाणिज्य में कम होगी प्रतिस्पर्धा

विश्वविद्यालय के अंतर्गत छपरा, सीवान और गोपालगंज जिले में 21 अंगीभूत, 14 संबद्ध और 28 राजकीय डिग्री कॉलेज संचालित हैं. इन कॉलेजों में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के 25 से अधिक विषयों की पढ़ाई होती है.

हर वर्ष विज्ञान और वाणिज्य संकाय में नामांकन को लेकर अधिक प्रतिस्पर्धा रहती है. हालांकि पिछले तीन वर्षों में सीटों की संख्या बढ़ने से इस बार प्रतिस्पर्धा कुछ कम होने की संभावना जताई जा रही है.

22 जून को जारी होगी पहली मेधा सूची

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा.

इसके बाद 22 जून को पहली मेधा सूची जारी की जाएगी और 23 जून से संबंधित कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. विश्वविद्यालय ने नामांकन से जुड़ी सभी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है.

ALSO READ: सदर अस्पताल की इमरजेंसी बनी जाम का अड्डा, एम्बुलेंस तक फंसी, गार्ड गायब होने से बढ़ी चोरी की घटनाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >