दिनदहाड़े शिक्षिका से चेन स्नैचिंग, छपरा में बेखौफ बदमाशों का कारनामा

Saran News : नई बाजार में शिक्षिका से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवार उचक्के फरार. छपरा में बेखौफ बदमाशों का कारनामा.

सारण से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Saran News : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक शिक्षिका से चेन छीनकर उचक्के फरार हो गए. पीड़िता भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले की रहने वाली परवीन बानो बताई जाती है. जानकारी के अनुसार वे दरोगा चौक से रिक्शा पकड़कर अपने घर नई बाजार पहुंची थीं. जैसे ही वह अपने दरवाजे पर उतरीं, पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो उचक्के पहुंचे और चैन छीनकर फरार हो गये. बताया जा रहा है कि एक अन्य बाइक सवार दो लाइनर के रूप में पहले से मौजूद थे. हालांकि छीना-झपटी के दौरान चेन का कुछ हिस्सा पीड़िता के हाथ में ही रह गया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम नवीन कुमार सिंह व सरोज कुमार मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी.

दो महीने में आधा दर्जन से अधिक वारदातें

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. सीसीटीवी जांच में या सांप देखा जा रहा है कि अपराधी रिक्शा का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंचे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शोर-शराबा किया, लेकिन तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे. विदित हो कि पिछले दो महीनों में नगर थाना और भगवान बाजार थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक चैन स्नैचिंग की घटना घटित हो चुकी है. लेकिन पुलिस को अब तक चैन स्नेचिंग के मामले में कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है.वही देर शाम तक भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी प्रक्रिया जारी थी.

Also Read : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर गूंजा संदेश, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प, गोपालगंज में चला जागरूकता अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >