बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

Saran News:सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर-जलालपुर मुख्य मार्ग पर दुखन मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत हो गई.

Saran News:(कुलदीप महासेठ की रिपोर्ट)सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर-जलालपुर मुख्य मार्ग पर दुखन मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला इलाज कराकर घर लौट रही थी. इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए छपरा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के केवारी कला गांव निवासी मुसाफिर राय की 55 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही अमनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: विधायक छोटी कुमारी ने रिवीलगंज पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, कई अनियमितताएं उजागर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >