Saran Liquor seized: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में सारण के परसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के परसा-शंकरडीह मार्ग पर छापेमारी कर दो ई-रिक्शा से करीब 200 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है.
Saran News: दो शराब तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए दोनों ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार परसा पुलिस को सूचना मिली थी कि शंकरडीह के रास्ते ई-रिक्शा से भारी मात्रा में शराब की खेप ले जायी जा रही है.
सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Saran Liquor seized: पुलिस ने अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप की बरामद
सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की. छापेमारी के दौरान दो ई-रिक्शा पर लदी किंगफिशर, ऑफिसर्स चॉइस समेत अन्य ब्रांडों की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया.
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नवीगंज गांव निवासी मुनेश्वर राय के पुत्र उपेंद्र राय तथा योगेश्वर राय के पुत्र कमलेश राय के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
Saran Police: तस्करी रोकने के लिए अभियान जारी
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को छपरा व्यवहार न्यायालय भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और गुप्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है.
मिर्जापुर गांव में भी छापेमारी
इधर, परसा थाना पुलिस ने मिर्जापुर गांव में भी छापेमारी कर लगभग दो लीटर देशी शराब बरामद की.इस मामले में मिर्जापुर गांव निवासी मोहर लाल राय के पुत्र अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया.
Also Read: जेपीयू यूजी एडमिशन 2026: नामांकन की अंतिम तिथि आज, कम एडमिशन से बढ़ सकती है डेडलाइन
