‘बिहार सरकार’ लिखी सायरन गाड़ी में आए अपराधी, स्वर्ण व्यवसायी से फिल्मी अंदाज में लाखों की लूट

Saran Crime News: जिले में अपराधियों ने पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देते हुए स्वर्ण व्यवसायियों से फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

Saran Crime News: (सारण से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट) जिले में अपराधियों ने पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देते हुए स्वर्ण व्यवसायियों से फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने खुद को स्पेशल जांच टीम का अधिकारी बताकर व्यवसायियों को कब्जे में लिया और हथियार के बल पर लाखों रुपये के जेवर, मोबाइल और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

पटना से लौट रहे थे स्वर्ण व्यवसायी

जानकारी के अनुसार मढ़ौरा के स्वर्ण व्यवसायी विकास कुमार, आनंद कुमार और तरैया के व्यवसायी संदीप कुमार अपने चालक तेजपुरवा निवासी अफरोज के साथ पटना से आभूषणों की मार्केटिंग कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान दरियापुर थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में अपराधियों ने उन्हें रोक लिया.

‘बिहार सरकार’ लिखी सायरन गाड़ी से पहुंचे अपराधी

पीड़ितों ने बताया कि अपराधी एक इनोवा गाड़ी में सवार थे, जिस पर ‘बिहार सरकार’ लिखा हुआ था और लाल सायरन भी लगा था. अपराधियों ने प्रशासनिक रौब दिखाते हुए खुद को “स्पेशल जांच टीम” का अधिकारी बताया और चेकिंग के नाम पर व्यवसायियों को रोक लिया.

हथियार के बल पर बनाया बंधक

अपराधियों ने एक व्यवसायी को जबरन अपनी इनोवा में बैठा लिया, जबकि दो अपराधी हथियार लेकर व्यवसायियों की कार में सवार हो गए. कट्टे के भय से सभी को बंधक बनाकर रखा गया और लगातार सायरन बजाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घुमाया गया.

दो घंटे तक सड़कों पर घुमाकर की लूट

बताया गया कि अपराधी करीब दो घंटे तक परसा, सोनहो, अमनौर, मढ़ौरा, खैरा और नगरा थाना क्षेत्रों की सड़कों पर घूमते रहे. आखिर में गौरा थाना क्षेत्र के जवैइनियां चंवर में ले जाकर व्यवसायियों से बैग, सोने की सिकरी, अंगूठी, मोबाइल फोन और गाड़ी की चाभी लूट ली.

रात के अंधेरे में फरार हुए अपराधी

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी व्यवसायियों को सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए. किसी तरह पीड़ितों ने अपने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी.

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़ितों का कहना है कि अपराधी डेढ़ घंटे तक सायरन बजाती गाड़ी में घूमते रहे, लेकिन किसी भी पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर उन्हें नहीं रोका गया.

पुलिस छापेमारी में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद गौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read: सारण में मिक्सर मशीन सेट पलटने से मजदूर की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >