छपरा में अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से दो लोगों की मौत, चार घायल… परिजनों में मचा कोहराम

Saran Accident News: छपरा में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत की खबर है. अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बाइक सवार सहित सड़क किनारे खड़ी महिला की मौत हो गई है. घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक के पास एनएच 722 की बताई जा रही है.

Saran Accident News: छपरा में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत की खबर है. अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बाइक सवार सहित सड़क किनारे खड़ी महिला की मौत हो गई है. घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक के पास एनएच 722 की बताई जा रही है. इस घटना के बाद छपरा मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर अफरातफरी का माहौल हो गया.

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मीरा मुसेहरी गांव निवासी शंकर महतो के 25 वर्षीय पुत्र झरी लाल महतो के रूप में हुई है. वहीं मृत महिला की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव निवासी नारायण राय की 65 वर्षीय पत्नी जलेबा देवी के रूप में हुई है. बता दें कि स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया.

ये भी पढ़ें: बेगूसराय में हाइवा और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर के बाद सड़क पर पलटा हाइवा, दबकर एसएसबी जवान और उसकी पत्नी की मौत…

मृतक झरीलाल जा रहा था ससुराल

जानकारी के मुताबिक मृतक झरीलाल डेरनी के पिरारी गांव अपने ससुराल जा रहा था. वहीं जालेबा देवी बाजार जाने के लिए सड़क किनारे गाड़ी का इंतजार कर रही थी. उसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर हीं दोनों की मौत हो गई. साथ हीं ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस का कहना है कि भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक के पास बेकाबू ऑटो की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौत का मामला सामने आया है. दोनो व्यक्तियों की शव की पहचान कर ली गई है. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. टक्कर मारने वाले ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है. चालक फरार है.

कम पड़ गई रूस की सेना, संकट में पुतिन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >