सारण में 15 सितंबर को 20 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

बिहार सरकार के निर्देश पर सारण जिले की 20 चयनित पंचायतों में 15 सितंबर को सहयोग शिविरों का आयोजन किया जाएगा. जिला पदाधिकारी ने सूची जारी कर दी है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Saran News : सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के आदेश के तहत 15 सितंबर को सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों की चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपने हस्ताक्षर से प्रखंडवार चयनित पंचायतों की सूची जारी की है.

इन पंचायतों में आयोजित होगा सहयोग शिविर

जारी सूची के अनुसार मशरक प्रखंड की सेमरी, पानापुर की चकिया, तरैया की पोखरेड़ा, बनियापुर की भिट्ठी सहाबुद्दीन, लहलादपुर की पुरुषोत्तमपुर और एकमा की परसा दक्षिणी पंचायत में शिविर लगाया जाएगा.

इसी तरह मांझी की दाउदपुर, जलालपुर की सकड्डी, रिविलगंज की मुकरेड़ा, छपरा सदर की चिरांद, नगरा की कादीपुर और मढ़ौरा की तेजपुरवा पंचायत में भी सहयोग शिविर का आयोजन होगा.

अमनौर से सोनपुर तक इन पंचायतों में भी लगेगा शिविर

अमनौर प्रखंड की कटसा, मकेर की कैतुका नंदन, परसा की शोभेपुर, दरियापुर की विश्वंभरपुर, गरखा की मिर्जापुर, दिघवारा की मानुपुर तथा सोनपुर प्रखंड की सबलपुर उत्तरी पंचायत को भी शिविर के लिए चयनित किया गया है.

बीडीओ ने की आवश्यक तैयारियां पूरी

जिला प्रशासन के अनुसार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रखंडों में सहयोग शिविर के सफल आयोजन और सुचारु संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. संबंधित स्तर पर शिविर के आयोजन को लेकर कार्ययोजना भी तैयार की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय भारद्वाज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >