हल्की बारिश में ही परसा बाजार की सड़कें जलमग्न, लोगों की बढ़ी परेशानी

नगर पंचायत परसा बाजार में हल्की बारिश होते ही मुख्य सड़कों पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जा रही है.

परसा. नगर पंचायत परसा बाजार में हल्की बारिश होते ही मुख्य सड़कों पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जा रही है. बारिश के मौसम में बाजार क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पानी जमा रहने से दुकानदारों, राहगीरों तथा स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों ने बताया कि शीतलपुर-सिवान एसएच-73 पर परसा मुख्य बाजार स्थित किशुन साह की दुकान के समीप सड़क पर लगातार जलजमाव बना रहता है. इस कारण आसपास की लगभग आधा दर्जन दुकानें प्रभावित हो रही हैं. दुकानदारों को ग्राहकों के आने-जाने में कठिनाई हो रही है. वहीं सड़क पर कीचड़ और पानी जमा रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. इसके अलावा परसा हाई स्कूल चौक के समीप बने यात्री शेड तथा गंडक प्रोजेक्ट के पास भी जलजमाव की समस्या लगातार बनी हुई है. बारिश के दौरान यहां सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है.परसा-बनकेरवा मुख्य मार्ग पर एसबीआई बैंक के समीप नाला रहने के बावजूद पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जलजमाव बना रहता है. वहीं थाना रोड जाने वाली सड़क के किनारे नाला निर्माण होने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है.सड़क पर जमा पानी के कारण पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >