सारण में शादी की खुशियां मातम में बदली, दुल्हन के भाई समेत दो लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

Road Accident: सारण जिले के दिघवारा-अमनौर पथ पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. डेरनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप बुधवार को ट्रक और कार के भी जोरदार टक्कर हो गयी. हस हादसे में दुल्हन के भाई समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी.

Road Accident: सारण में बुधवार को पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं. बारातियों से भरी एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में अवतारनगर थाना क्षेत्र के रामपुर प्रतापपुर निवासी धनंजय सिंह के 24 वर्षीय पुत्र निखिल राज उर्फ बमबम शामिल हैं, जो दुल्हन के इकलौते भाई थे. वहीं दूसरी मौत कार चालक इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी पप्पू कुमार सिंह (33) की हुई.

सारण में भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार, धनंजय सिंह की बेटी की शादी 29 अप्रैल को अमनौर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी रविरंजन के साथ संपन्न हुई थी. बुधवार की सुबह दूल्हा, दुल्हन और अन्य बाराती अमनौर लौट रहे थे, तभी भगवानपुर के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गये और सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपा गया

घायलों को पहले दिघवारा अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने निखिल राज को मृत घोषित कर दिया. घायल बारातियों में पीयूष कुमार (20), अविनाश सिंह (45) और शिशु शुक्ला (35) की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिये गये. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है.

Also Read: Bihar Crime: घरेलू विवाद को सुलझाने गयी महिला दारोगा का बाल पकड़ कर घसीटा, पुलिस ने तीन को उठाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >