सारण के रिविलगंज में अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की अंतिम सोमवारी पर रिविलगंज के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिरों में भक्तिमय माहौल देखा गया.

Sawan Somwari: पावन सावन माह की चौथी और अंतिम सोमवारी पर रिविलगंज के विभिन्न शिवालयों और देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और सुख, शांति, समृद्धि, उन्नति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

सुबह से मंदिरों में जुटने लगे श्रद्धालु

श्रीनाथ बाबा मंदिर, करियावा बाबा मंदिर, बिरम परसा शिव मंदिर, भादपा गाछी शिवालय, जिग्नेश्वर महादेव मंदिर जीगना, बाबा बालकेश्वर नाथ मंदिर नवादा, शिव मंदिर नयका बड़का बैजु टोला, शिव मंदिर मुकरेड़ा, सिद्धेश्वर महादेव विजय राय के टोला और जोड़ा शिव मंदिर टेकनिवास समेत विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था.

दोपहर बाद तक मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ बनी रही. इनमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही.

बेलपत्र, फूल और धतूरा चढ़ाकर किया जलाभिषेक

श्रद्धालु कतार में खड़े होकर हाथ में पवित्र जल लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. भक्तों ने भगवान शिव को जल अर्पित करने के साथ बेलपत्र, फूल, भांग और धतूरा चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

इस दौरान जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र गूंजता रहा. पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना रहा.

महिलाओं ने रखा उपवास

अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सपरिवार भगवान शिव-पार्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और उपवास रखा. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और सभी की मंगलकामना की.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >