छपरा में राजेश राम और सुशील पासी का कांग्रेसियों ने किया स्वागत, नए नेतृत्व से संगठन में मजबूती की संभावना

छपरा में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और सुशील पासी का जोरदार स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की.

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम एवं एआईसीसी प्रभारी सचिव सुशील पासी के पटना से छपरा होते हुए सीवान जाने के क्रम में सारण जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से मेथवलिया चौक के समीप जोरदार स्वागत किया गया. जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से दोनों नेताओं का अभिनंदन किया.

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद के नारे लगाए. स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शंकर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नए नेतृत्व से संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है. पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, युवा, महिला और कमजोर वर्गों के अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई लगातार लड़ती रही है. कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए काम करना होगा.

मौके पर रामस्वरूप राय, सुनील सिंह, अब्दुल कादिर खान, कमलेश कुमार पाठक, कन्हैया कुमार मिश्रा, मालिक प्रसाद यादव, फिरोज एकबाल, हरेश यादव, यासिन आजाद, तारकेश्वर राम, कुमार विशाल सिंह, अतुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार धर्म, गौतम प्रसाद, अजय सिंह, मो. शकील, फैसल अनवर, प्रवेज आलम, दिलशेर, गोल्डेन खान और नीतीश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >