सारण: लोक परीक्षा संशोधन विधेयक छात्रों के हित में ऐतिहासिक फैसला, बोले सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल

सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोक परीक्षा संशोधन विधेयक को छात्रों के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक और पारदर्शी निर्णय बताया है।

Saran News: महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक के पारित होने पर इसे छात्रों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया. जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस विधेयक से सॉल्वर गैंग और परीक्षा में अनुचित साधनों का सहारा लेने वालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त रोक लगाने में मदद मिलेगी.

कठोर दंड से बढ़ेगी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता

सांसद ने कहा कि संशोधित कानून में कठोर दंड का प्रावधान किया गया है. इससे परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी तथा छात्रों की मेहनत, योग्यता और क्षमता का निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित होगा. उन्होंने विश्वास जताया कि इस कानून के लागू होने के बाद भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा.

विपक्ष के रुख पर भी साधा निशाना

जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष ने तथ्यहीन और अतार्किक तर्कों के आधार पर विधेयक का विरोध किया. उन्होंने कहा कि यह कानून पूरी तरह छात्र हित को ध्यान में रखकर लाया गया है और इस मुद्दे पर राजनीति के बजाय शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विधेयक देश की परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय छात्रों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, क्योंकि अब उनकी सफलता का आधार केवल उनकी मेहनत और प्रतिभा होगी.

इसे भी पढ़ें- बिहार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: जेल से जल्द बाहर आएंगे छात्र, सरकार के आदेश के बाद जारी हुआ रिलीज ऑर्डर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >