saran news. स्नातक में संस्कृत टॉपर को प्राचार्य ने किया सम्मानित

आशीष कुमार त्रिपाठी को भुवनेश्वर प्रसाद मेमोरियल अवॉर्ड से नवाजा गया, पुरस्कार स्वरूप चार हजार नगद व प्रशस्ति पत्र प्राचार्य डॉ उदय शंकर पाण्डेय और श्रीपति परमात्म ने दिया

छपरा. राजेन्द्र कॉलेज के संस्कृत विभाग में स्नातक के अंतर्गत संस्कृत विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले एवं प्रथम श्रेणी से सत्र 2020-23 में उत्तीर्ण आशीष कुमार त्रिपाठी को भुवनेश्वर प्रसाद मेमोरियल अवॉर्ड 2023 से नवाजा गया. विदित हो कि प्रतिवर्ष संस्कृत व हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को बाबू भुवनेश्वर प्रसाद मेमोरियल अवॉर्ड से पुरस्कृत किया जाता है. यह पुरस्कार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उदय शंकर पाण्डेय ने दिया. इस अवसर पर भुवनेश्वर बाबू के परिवार श्रीपति परमात्म, संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति कुमारी, प्रो राजीव कुमार मिश्र, डॉ ऋचा मिश्रा सुनील कुमार, अनामिका कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे. पुरस्कार में चार हजार नगद और प्रशस्ति पत्र प्राचार्य डॉ उदय शंकर पाण्डेय और श्रीपति परमात्म ने प्रदान किया. आशीष कुमार त्रिपाठी एक सुदूर देहात बड़की धवरी सहाजितपुर से आते हैं. इनकी इस उपलब्धि पर इनके ही गांव के डॉ विद्या वाचस्पति त्रिपाठी, पूर्व समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ रविंद्र त्रिपाठी, मिथिलेश पांडेय, आचार्य विजय कुमार त्रिपाठी ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >