सारण जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों को दी गयी प्रोन्नती

एसएसपी विनीत कुमार ने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर कई थानों में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों की प्रोन्नती की है.

छपरा. एसएसपी विनीत कुमार ने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर कई थानों में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों की प्रोन्नती की है. पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अवलोकन को ध्यान में रखते हुए पुलिस निरीक्षक ज्ञान प्रकाश को नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वह अब तक पुलिस कार्यालय मे प्रभारी विधि-व्यवस्था कोषांग के रूप में कार्यरत थे. अब उन्हें सोनपुर अंचल में पुलिस निरीक्षक सह अंचल पुलिस निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक नेहा कुमारी तीन को महिला थाना की कमान सौंपी गयी है. वह पूर्व में गड़खा थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित थीं. उन्हें अब महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार को मांझी थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वह पहले से ही मांझी थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे. इसके अलावा, पुलिस अवर निरीक्षक राजा राम को पानापुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. वह पूर्व में पानापुर थाना में अपर थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे. एसएसपी कार्यालय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह बिना विलंब किये अपने-अपने नये पदस्थापन स्थल विलंब योगदान कर पुलिस कार्यालय को सूचित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >