प्रतिनिधि,नगरा.थाना क्षेत्र के छपरा-मशरख मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक, कादीपुर के समीप गुरुवार को पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. घायलों की पहचान अरुण कुमार पिता शंकर राय, निवासी गढ़िया छितरौली, रवि शंकर, पिता राज नारायण राय, निवासी छितरौली तथा छोटन कुमार, पिता वकील राय, निवासी धूपनगर धोबवल के रूप में हुई है.घटना की सूचना मिलते ही कादीपुर पंचायत के सरपंच तम्मना आलम ने तत्काल नगरा थाना एवं एंबुलेंस को सूचना दी.स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से तीनों घायलों को एंबुलेंस की माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरा पहुंचाया गया.वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.वहीं सूचना मिलने पर नगरा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी.नगरा थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है,साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी घटना दुर्घटना हो तो स्थानीय थाना को सूचना देते हुए पीड़ित और घायलों का मदद करे.
पीएनबी कादीपुर के समीप पिकअप और बाइक की टक्कर,तीन युवक गंभीर रूप से घायल

फोटो | Prabhat Khabar Network
Copied link
नगरा के कादीपुर में पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।