सारण के परसा में पूर्व सांसद पंडित द्वारिकानाथ तिवारी की 33वीं पुण्यतिथि, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

परसा हाईस्कूल और स्वराज आश्रम के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित द्वारिकानाथ तिवारी की 33वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर समाजसेवियों और कांग्रेस नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर आजादी की लड़ाई में उनके अमूल्य योगदान को याद किया.

Pandit Dwarikanath Tiwari: परसा हाईस्कूल और स्वराज आश्रम के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद पंडित द्वारिकानाथ तिवारी की 33वीं पुण्यतिथि स्थानीय स्वराज आश्रम में मनायी गयी. इस अवसर पर समाजसेवियों और कांग्रेस नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया.

आजादी की लड़ाई में पंडित तिवारी की रही महत्वपूर्ण भूमिका

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए सारण जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में पंडित द्वारिकानाथ तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा. कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर उनका विशेष सम्मान था.

जिला संगठन प्रभारी चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की.

भारत छोड़ो आंदोलन में निभायी अहम भूमिका

कांग्रेस के वरीय नेता जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान परसा में पंडित द्वारिकानाथ तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी, जिसकी गूंज दिल्ली तक पहुंची थी. देश की आजादी के बाद उन्हें सारण से प्रथम सांसद बनने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने अन्य क्षेत्रों का भी संसद में प्रतिनिधित्व किया.

स्वराज आश्रम और हाईस्कूल की स्थापना में रहा योगदान

वरीय नेता जयंत कुमार सिंह ने कहा कि परसा में स्वराज आश्रम और परसा हाईस्कूल की स्थापना कर पंडित द्वारिकानाथ तिवारी ने क्षेत्र के विकास में अमिट योगदान दिया. उन्होंने अपनी भूमि स्वराज आश्रम के लिए दान कर दी थी. इसके बावजूद स्वराज आश्रम में उनके नाम का उल्लेख तक नहीं होना आश्चर्यजनक है.

कांग्रेस की भूमिका और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

श्रद्धांजलि सभा के बाद देश की वर्तमान परिस्थिति में कांग्रेस की भूमिका और संगठन विस्तार को लेकर परिचर्चा आयोजित की गयी. इसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई.

अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता पंडित तरुण तिवारी ने किया. मौके पर राम परीक्षण शर्मा, लालबहादुर राय, शंभू प्रसाद राय, हैपी कुमार, अतुल कुमार सिंह, गिरजा प्रसाद राय, मुन्ना ठाकुर, दीपक कुमार, शशिकांत चौबे, विकास कुमार, विनय तिवारी, डॉ. अब्बास अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद युसूफ

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >