28 जून को सारण के सभी पंचायतों में होगी ग्रामसभा, ‘पंचायत विकास दिवस’ के अवसर पर योजनाओं पर होगी चर्चा

Panchayat Vikas Diwas Gram Sabha : सारण में पंचायतों के सतत विकास और जनभागीदारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 28 जून को सारण जिले के तरैया प्रखंड की सभी पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित की जाएगी. पंचायत विकास दिवस के अवसर पर होने वाली इस ग्रामसभा में विकास योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और पंचायत स्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

Panchayat Vikas Diwas Gram Sabha : (मनोज कुमार) सारण में पंचायतों के सतत विकास और जनभागीदारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 28 जून को सारण जिले के तरैया प्रखंड की सभी पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित की जाएगी. पंचायत विकास दिवस के अवसर पर होने वाली इस ग्रामसभा में विकास योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और पंचायत स्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

ग्रामसभा को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

ग्रामसभा के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विभु विवेक ने प्रखंड कार्यालय में सभी मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ विशेष बैठक की. बैठक में पंचायत विकास दिवस के आयोजन, ग्रामसभा की रूपरेखा और पंचायत स्तर पर जनसहभागिता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

हर महीने के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इसी क्रम में जून माह के अंतिम रविवार यानी 28 जून को सभी पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन कर इस अभियान की शुरुआत की जाएगी.

Saran News : सुखाड़ और बाढ़ की तैयारियों पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र में संभावित सुखाड़ और बाढ़ की स्थिति को लेकर भी विशेष चर्चा की गई. बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आपदा की स्थिति में पंचायत स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की जाएं, ताकि लोगों को समय पर राहत और सहायता मिल सके.

दो पंचायतों में बनेगा विवाह भवन

बीडीओ ने बैठक में जानकारी दी कि प्रखंड की डेवढ़ी और पोखरेड़ा पंचायत में विवाह भवन निर्माण की योजना प्रस्तावित है. इससे स्थानीय लोगों को सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी.

तीन स्थानों पर खुलेंगे आधार कार्ड सेंटर

प्रखंड प्रशासन की ओर से आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय, पचौड़र और डुमरी पंचायत में नए आधार कार्ड सेंटर खोले जाने की योजना भी साझा की गई. इससे ग्रामीणों को आधार से संबंधित कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में सीओ पंकज कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, मुखिया संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, मुखिया सुशील सिंह, बिनोद सिंह, अमित सिंह, नंदकिशोर साह, ओम प्रकाश कुमार, तारकेश्वर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और पंचायत सचिव मौजूद रहे.

Also Read : सारण में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने दबोच रातों-रात करा दी शादी, रात भर चली हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >