Saran News: मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ के पास सोमवार को हुए गोलीकांड में मारे गए पटेढा बैज निवासी बिट्टू के परिजनों से मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. सभी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया.
सांसद प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात
स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान सारण सांसद प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह ने परिजनों की फोन पर सांसद राजीव प्रताप रूडी से बातचीत कराई. सांसद ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.
प्रतिनिधिमंडल में शंभू प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह बजरंगी, श्यामनंदन सिंह 'विद्रोही', धीरज सिंह और धनंजय शर्मा शामिल रहे.
अन्य नेताओं ने भी जताई संवेदना
पूर्व विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा तथा जन सुराज के मढ़ौरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवीन कुमार उर्फ अभय सिंह ने भी मृतक बिट्टू के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया और न्याय दिलाने की मांग की.
इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन
