RJD MLC सुनील सिंह बोले- बिहार में भगवान हो गई है शराब, दिखती कहीं नहीं और बिकती हर जगह है

MLC Sunil Singh on liquor ban law: मढ़ौरा में आयोजित कार्यक्रम में MLC सुनील सिंह ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा. बिजली, पानी, सड़क और शराबबंदी नीति को लेकर उठाए सवाल.

मढ़ौरा सारण से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट
MLC Sunil Singh on liquor ban law: राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है. राजद एमएलसी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में शराब भगवान जैसी हो गई जो दिखती तो कहीं नहीं है लेकिन बिकती हर जगह है. राजद एमएलसी ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सम्राट सरकार पर तंज कसा है.

राजद एमएलसी ने सरकार को घेरा

दरअसल, सारण के मढ़ौरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधान पार्षद और पूर्व बिस्कोमान अध्यक्ष सुनील सिंह ने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर आम लोग परेशान हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर जन-आंदोलन की चेतावनी भी दी.

किस कार्यक्रम में पहुंचे थे MLC सुनील सिंह?

मढ़ौरा के शिवगंज स्थित तेजपुरवा मुखिया के आवासीय परिसर में बुधवार देर शाम सहकारिता नेता स्वर्गीय वकील प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में सहकारिता, पैक्स और पंचायत से जुड़े कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. इसी दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में एमएलसी सुनील सिंह ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी.

जनता की परेशानियों को लेकर क्या बोले सुनील सिंह?

सुनील सिंह ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क और स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं में ढिलाई के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनका आरोप था कि जनता की बुनियादी जरूरतों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है.

शराबबंदी नीति पर उन्होंने क्या सवाल उठाए?

राजद एमएलसी ने बिहार की शराबबंदी नीति पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी केवल कागजों पर दिखाई देती है, जबकि जमीनी स्तर पर अवैध शराब कारोबार जारी है. उन्होंने दावा किया कि पुलिस प्रशासन का बड़ा हिस्सा शराबबंदी से जुड़े मामलों में व्यस्त रहता है, जिससे अन्य कानून-व्यवस्था संबंधी मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा पाता.

यह भी पढ़ें: सारण में चारपहिया वाहन से 30 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

प्रशासन को लेकर उनकी चेतावनी क्या है?

सुनील सिंह ने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वह कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे. उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा और प्रशासन को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना होगा.

आगे की रणनीति को लेकर क्या कहा गया?

एमएलसी ने बताया कि वह जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शासन के उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान बिजली, पानी, सड़क और अन्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो व्यापक जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा.

इस कार्यक्रम का राजनीतिक संदेश क्या माना जा रहा है?

राजनीतिक जानकार इस बयान को स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं. आने वाले दिनों में इन मुद्दों पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: सारण के मनरेगा विवाद में नया मोड़, फर्जी लेटर पैड और हस्ताक्षर के आरोप से मचा बवाल, जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >