सारण में चारपहिया वाहन से 30 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Saran News: पुलिस ने जब्त वाहन और गिरफ्तार व्यक्ति को थाना लाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Saran News: जनता बाजार थाना पुलिस ने सोमवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 कार्टन अंग्रेजी शराब से लदे एक चारपहिया वाहन को जब्त कर लिया.

इस दौरान एक कथित शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने जब्त वाहन और गिरफ्तार व्यक्ति को थाना लाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस को देख भागने लगा तस्कर

जानकारी के अनुसार, जनता बाजार थाना को शराब की खेप ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस वाहन को देखते ही कार सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वह सफल नहीं हो सका और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी से पूछताछ की जा रही

थानाध्यक्ष जयहिंद यादव ने बताया कि जब्त वाहन से करीब 30 कार्टन अंग्रेजी शराब, लगभग 344 लीटर, बरामद की गई है. उन्होंने कहा कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान जुटाई जा रही है.

शराब तस्करी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने कहा कि शराबबंदी के बावजूद क्षेत्र में शराब की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read : सारण के परसा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >