सारण: मांझी में 151 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच विधायक ने बांटी राहत सामग्री, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

सारण के मांझी प्रखंड में बाढ़ प्रभावित 151 परिवारों को विधायक मनोरंजन सिंह ने राहत सामग्री बांटी. चावल, दाल, आटा, आलू, प्याज जैसी आवश्यक वस्तुएं मिलने से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है. विधायक ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.

Saran News : मांझी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इमादपुर बिनटोलिया गांव में सोमवार को बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. एकमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय रनपट्टी परिसर में 151 प्रभावित परिवारों को राशन और खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी.

विधायक के ऐच्छिक कोष से उपलब्ध करायी गयी राहत सामग्री

विधायक ने अपने ऐच्छिक कोष से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध करायी. प्रत्येक परिवार को 15 किलो चावल, दो किलो दाल, पांच किलो आटा, पांच किलो आलू, दो किलो प्याज, एक किलो नमक और आधा किलो सोयाबीन दिया गया.

राहत सामग्री मिलने से पीड़ित परिवारों को मिली राहत

राहत सामग्री मिलने के बाद बाढ़ पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली. ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण कई परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गयी है. ऐसे समय में खाद्य सामग्री मिलने से उन्हें काफी सहूलियत मिली है.

बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहयोग का भरोसा

राहत सामग्री वितरण के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गयी. मौके पर जदयू नेता सुनील सिंह, जयप्रकाश महतो, विपिन सिंह, मुनमुन सिंह, अजीत सिंह, संत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >