सारण के मशरक में रोगी कल्याण समिति की बैठक, अस्पताल व्यवस्था सुधार पर जोर दिया

Saran News: बैठक की शुरुआत पिछले सप्ताह की बैठक में पारित प्रस्तावों की समीक्षा से की गई. इस दौरान सदस्यों ने पूर्व में लिए गए निर्णयों पर अब तक अमल नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की.

Saran News: प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल की विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ मशरक पंकज कुमार ने की.

बैठक में समिति के सचिव सह सीएचसी प्रभारी डॉ. अनंत नारायण कश्यप, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार, तथा समिति सदस्य राजेंद्र सिंह, छठु राम, खुशबुन खातून, कृष्णा तिवारी, मोहन मांझी और प्रियांशु कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

बैठक में पारित प्रस्तावों की समीक्षा की

बैठक की शुरुआत पिछले सप्ताह की बैठक में पारित प्रस्तावों की समीक्षा से की गई. इस दौरान सदस्यों ने पूर्व में लिए गए निर्णयों पर अब तक अमल नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की. वहीं, टेलीफोनिक रूप से बैठक की सूचना दिए जाने पर भी आपत्ति जताई गई. सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि बैठक की जानकारी सभी सम्मानित सदस्यों को लिखित रूप से दी जानी चाहिए.

बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा

बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई. साथ ही अस्पताल के खराब नलों की तत्काल मरम्मत की आवश्यकता पर जोर दिया गया. सभी सदस्यों ने एक स्वर में अस्पताल के विकास और मरीजों की सुविधा सुनिश्चित करने पर बल दिया.

बैठक में अस्पताल के विभिन्न उपकरणों के रखरखाव सहित अन्य बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. डिजिटल अल्ट्रासाउंड जांच मशीन लगाने के लिए विधायक केदारनाथ सिंह को अनुरोध पत्र भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया.

नियमित साफ-सफाई पर जोर दिया

इसके अलावा अस्पताल में विभिन्न कमरों में एसी लगाने, खराब पड़े नलों की मरम्मत, एक्स-रे मशीन को सुचारू करने के लिए तकनीशियन की व्यवस्था करने तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

सदस्यों ने सुझाव दिया कि रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रखंड कार्यालय की बजाय पूर्व की भांति अस्पताल परिसर में ही आयोजित की जाए. साथ ही दो सप्ताह के भीतर अगली बैठक आयोजित करने का भी निर्णय चर्चा का विषय रहा.

Also Read : सारण में स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने तय किया नया विजन, नई कार्यकारिणी का गठन, इनको मिली जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >