घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी कर्णपुरा गांव में बुधवार को घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

एकमा. एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी कर्णपुरा गांव में बुधवार को घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. मृतका की पहचान गांव निवासी पंकज महतो की 22 वर्षीय पत्नी सरिता कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी. इसके बाद पति किसी काम से छपरा चला गया. दिनभर घर का कामकाज निपटाने के बाद सरिता अपने कमरे में चली गयी. शाम तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को शक हुआ. काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा. अंदर कमरे में सरिता का शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला. घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गयी. मृतका की शादी वर्ष 2024 में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनकी गांव में हुई थी. उसे सात माह की एक बच्ची है. थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >