सारण: मढ़ौरा के महावीर मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य छठीयार, भजन-कीर्तन के बाद विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

मढ़ौरा स्थित ऐतिहासिक महावीर मंदिर में छह दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव का समापन भव्य छठीयार अनुष्ठान के साथ हुआ. हजारों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक भक्ति गीतों का आनंद लिया और विशाल भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया.

Saran News: मढ़ौरा नगर स्थित ऐतिहासिक महावीर मंदिर परिसर में पिछले छह दिनों से चल रहे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का समापन गुरुवार रात भव्य छठीयार अनुष्ठान के साथ हुआ. इस पावन धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव को लेकर महावीर भवन में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी आस्था प्रकट की.

पारंपरिक भक्ति गीतों से गूंजा पूरा परिसर

समारोह की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के सोहर, बधाई और पारंपरिक भजन-कीर्तन से हुई. स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे समूचा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा.

हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पाया महाप्रसाद

धार्मिक अनुष्ठान और आरती संपन्न होने के बाद देर शाम से विशाल भंडारे की शुरुआत हुई. इसमें हजारों की संख्या में पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चों ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद वितरण और व्यवस्था प्रबंधन को लेकर आयोजकों ने खास इंतजाम किए थे ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो.

स्थानीय युवाओं और प्रबुद्धजनों का रहा सहयोग

इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई. आयोजन में उदय प्रताप सिंह, भानू प्रताप सिंह, सुमन सिंह, पिंटू सिंह, सतीश कुमार सिंह और युवराज भास्कर सहित कई गणमान्य लोगों ने तत्परता से सहयोग किया और बाहर से आए अतिथियों का स्वागत किया.

Also Read: सारण के रसूलपुर में देर रात धू-धू कर जलने लगा बिजली का तार, उपमुखिया की सतर्कता से टला हादसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >