रिटायर शिक्षक के बंद घर से ₹10 लाख के जेवर और नकदी की चोरी

प्रखंड के रामपुर आमी पंचायत अंतर्गत बोधा छपरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक रिटायर शिक्षक के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व नकद की चोरी कर ली.

दिघवारा. प्रखंड के रामपुर आमी पंचायत अंतर्गत बोधा छपरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक रिटायर शिक्षक के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व नकद की चोरी कर ली. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. इस संबंध में पीड़ित ब्रम्हा सिंह के आवेदन पर अवतारनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि वह सपरिवार बनारस में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गये थे. इस दौरान उनका घर बंद था. इसी बीच बीती रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब साढ़े 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण तथा 23 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. घर लौटने पर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गये. घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी भय का माहौल देखा गया. लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

वाहन जांच के दौरान कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

गड़खा. छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित कमालपुर के समीप बुधवार की संध्या वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवके के पास से एक देसी कट्टा व तीन कारतूस बरामद किये. प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन जांच के दौरान बाइक पर सवार एक व्यक्ति को आते देख पुलिस ने उसे रोककर जांच शुरू की. तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के बभनईया गांव निवासी उमेश शर्मा के पुत्र रवि किशन शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया है. साथ ही उसकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >