मढ़ौरा में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान महिला चोर गिरोह सक्रिय, एक गिरफ्तार

Saran News : मढ़ौरा में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान एक महिला चोर गिरोह सक्रिय हो गया. भीड़ का फायदा उठाकर कई श्रद्धालुओं के गहने और मोबाइल चोरी कर लिए गए. पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है, जिससे पूछताछ जारी है.

Saran News : रविवार को मढ़ौरा में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान महिला चोर गिरोह ने भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. गढ़देवी मंदिर के समीप यात्रा में शामिल करीब एक दर्जन महिलाओं के गले से सोने-चांदी के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है. इसके अलावा, भीड़भाड़ का फायदा उठाकर दो लोगों के मोबाइल चोरी होने की बात भी सामने आई है. घटना के बाद रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

संदिग्ध महिला को लोगों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

यात्रा में शामिल लोगों की नजर जब एक संदिग्ध महिला पर पड़ी, तो उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया और वहां मौजूद पुलिस को सौंप दिया. लोगों ने महिला के पास से चोरी के दो गहने भी बरामद किए. इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

उत्तर प्रदेश की रहने वाली है गिरफ्तार महिला

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली पूजा देवी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, महिला अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ सुनियोजित तरीके से चोरी की नीयत से रथ यात्रा में शामिल हुई थी. पुलिस मामले की जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

गिरफ्तार महिला को भेजा गया जेल, अन्य सदस्यों की तलाश जारी

इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार महिला को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं, फरार चल रहे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >