स्नातक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा में 5 निष्कासित, छपरा के पीएन कॉलेज परसा में नकल करते पकड़े गये

स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा छपरा, सीवान और गोपालगंज के 18 केंद्रों पर चल रही है. पीएन कॉलेज परसा केंद्र से कदाचार के आरोप में पांच परीक्षार्थी निष्कासित किये गये.

Saran News: स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा छपरा, सीवान और गोपालगंज के 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है. बुधवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा तथा विश्वविद्यालय स्तर पर गठित ऑब्जर्वर की अलग-अलग टीमों ने तीनों जिलों के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया.

इस दौरान परीक्षा की पहली पाली में सारण जिले के पीएन कॉलेज, परसा स्थित परीक्षा केंद्र से कदाचार के आरोप में पांच परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि नकल की रोकथाम को लेकर केंद्राधीक्षकों को पहले ही गाइडलाइन जारी की गयी है. कुछ परीक्षार्थी नकल सामग्री लेकर परीक्षा देने बैठे थे. जांच के दौरान पकड़े जाने पर पांचों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया.

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज और पीसी विज्ञान कॉलेज स्थित केंद्रों पर भी कड़ी निगरानी में परीक्षा ली जा रही है. प्रतिदिन सीटिंग अरेंजमेंट में बदलाव करने तथा परीक्षा से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को अपडेट रखने का निर्देश दिया गया है. रोस्टर के अनुसार वीक्षकों की ड्यूटी निर्धारित की जा रही है.

विदित हो कि स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 28 जुलाई से शुरू हुई है. परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मेजर कोर्स पेपर थ्री की परीक्षा हुई थी.

29 जुलाई को इन विषयों की हुई परीक्षा

29 जुलाई को पहली पाली में मेजर कोर्स पेपर फोर के अंतर्गत बॉटनी, जूलॉजी, भौतिकी, केमिस्ट्री, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भोजपुरी, संस्कृत और कॉमर्स की परीक्षा हुई.

दूसरी पाली में मेजर कोर्स पेपर फोर के तहत भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, सोशियोलॉजी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, एआइएच एंड सी, संगीत, ग्रामीण अर्थशास्त्र और एलएसडब्ल्यू की परीक्षा ली गयी.

पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हो रही है.

आज माइनर कोर्स पेपर थ्री की परीक्षा

30 जुलाई को पहली पाली में माइनर कोर्स पेपर थ्री के अंतर्गत बॉटनी, जूलॉजी, भौतिकी, केमिस्ट्री, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भोजपुरी, संस्कृत और कॉमर्स की परीक्षा होगी.

वहीं, दूसरी पाली में माइनर कोर्स पेपर थ्री के तहत भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, सोशियोलॉजी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, एआइएच एंड सी, संगीत, ग्रामीण अर्थशास्त्र और एलएसडब्ल्यू की परीक्षा होगी.

सात अगस्त तक चलेगी मुख्य विषयों की परीक्षा

मुख्य विषयों की परीक्षा सात अगस्त तक दो पालियों में निर्धारित है. इसमें मेजर कोर्स, माइनर कोर्स, मल्टी डिसीप्लिनरी कोर्स, एबिलिटी एनहैंसमेंट कोर्स और स्किल एनहैंसमेंट कोर्स समेत अन्य पेपर शामिल हैं.

मुख्य विषयों की परीक्षा समाप्त होने के बाद सात से 14 अगस्त के बीच संबंधित कॉलेजों में प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जायेगी.

Also Read: वोटिंग से एक दिन पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नीतीश कुमार के वीडियो को फर्जी बताना पड़ा भारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >