विवाहिता हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार, तीन माह बाद पुलिस की कार्रवाई

Saran News : तीन माह पहले बिजौली गांव में हुई विवाहिता अनिता देवी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मृतका के ससुर पारस महतो को गिरफ्तार किया है, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है.

Saran News : पानापुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में लगभग तीन माह पहले हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिजौली गांव निवासी पारस महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया.

12 अप्रैल को पंखे से लटका मिला था विवाहिता का शव

पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल की रात बिजौली गांव निवासी बबलू महतो की पत्नी अनिता देवी का शव घर में पंखे से लटका मिला था. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की थी.

दहेज में अपाची बाइक की मांग का लगाया था आरोप

मृतका के पिता बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खोभारीपुर गांव निवासी अच्छेलाल महतो ने पानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आवेदन में आरोप लगाया गया था कि 25 नवंबर 2024 को उन्होंने अपनी पुत्री अनिता देवी की शादी पारस महतो के पुत्र बबलू महतो से की थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अपाची बाइक की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे. आरोप है कि इसी मांग को लेकर उसकी हत्या कर दी गई.

पति समेत छह लोगों को बनाया गया था नामजद

दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति, सास, ससुर सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया था. पुलिस मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

थानाध्यक्ष ने दी जानकारी

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि विवाहिता हत्या मामले में नामजद आरोपी पारस महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra ojha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >