सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर जताई चिंता, लेन अनुशासन का सख्ती से पालन करें

Saran News :  यातायात प्रबंधन को लेकर डीएम और एसएसपी ने वीर कुंवर सिंह सेतु क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

छपरा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Saran News :  यातायात प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बुधवार को बिसुनपुरा से झंगा चौक होते हुए वीर कुंवर सिंह सेतु (आरा पुल) के दक्षिणी छोर तक संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने यातायात संचालन को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निगरानी व्यवस्था दुरुस्त रखने पर बल दिया

झंगा चौक स्थित चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने वहां प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पुलिस, खनन, यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की बहु-विभागीय प्रतिनियुक्ति कर प्रभावी निगरानी व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया.

चेकपोस्ट पर मूलभुत सुविधाएं उतलब्ध कराने का निर्देश

इसके बाद अधिकारियों ने वीर कुंवर सिंह सेतु के दक्षिणी छोर पर निर्माणाधीन खनन जांच चौकी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चेकपोस्ट का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. अधिकारियों ने वहां समुचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, कर्मियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही पुलिस, खनन, परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा, ताकि वाहनों की प्रभावी जांच और यातायात नियंत्रण किया जा सके.

वीर कुंवर सिंह सेतु पर जाम की समस्या उत्पन्न न हो

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन पार्किंग की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई. जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने ऐसे वाहनों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया.

दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वीर कुंवर सिंह सेतु पर किसी भी परिस्थिति में जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए. सभी वाहनों का परिचालन निर्धारित लेन में ही सुनिश्चित कराया जाए तथा लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए.

सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वीर कुंवर सिंह सेतु सारण और भोजपुर जिलों के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. इस मार्ग पर सुचारु एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

निरीक्षण करने के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Also Read: सोनपुर अस्पताल पहुंचे DM वैभव श्रीवास्तव, अधूरी स्वास्थ्य सेवाओं पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >