छपरा में अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, धर्मनाथ मंदिर में सुबह से लगी लंबी कतार

सावन की अंतिम सोमवारी पर छपरा के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शहर में भक्तिमय माहौल रहा।

Chapra Last Monday of Shravan : सावन की अंतिम सोमवारी पर छपरा शहर के प्रमुख शिवालयों में भगवान शिव का भक्तिभाव से जलाभिषेक किया गया. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई. भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की.

धर्मनाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से लगी कतार

शहर के प्रसिद्ध धर्मनाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई. मंदिर परिसर से लेकर बाहरी मार्ग तक चार-चार पंक्तियों में भक्त खड़े रहे. भीड़ को देखते हुए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई थी.

मंदिर के पास लगा भव्य मेला

धर्मनाथ मंदिर के समीप स्थित मैदान में भव्य मेले का आयोजन किया गया. दूर-दराज से पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ मेले का आनंद लिया. बच्चों और अन्य लोगों ने मेले में विभिन्न गतिविधियों का लुत्फ उठाया, जिससे पूरे परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही.

उमानाथ मंदिर में आकर्षक सजावट

शहर के उमानाथ मंदिर में भी अंतिम सोमवारी को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं. मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया. मंदिर में स्थापित शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती रही.

हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक

दहियांवा, ब्राह्मण टोली, रामराज्य चौक, पोस्टल कॉलोनी और गंडक कॉलोनी समेत शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमानाथ मंदिर पहुंचे. भक्तों ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर पूजा की. मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा.

धर्मनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

कई शिवालयों में हुई विशेष आरती

मारुति मानस मंदिर, साढ़ा शिव मंदिर, मनोकामना नाथ मंदिर, कटहरी बाग शिव मंदिर, दहियांवा पंकज सिनेमा रोड स्थित शिव-पार्वती मंदिर और प्रभुनाथ नगर शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई. श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख शिव मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. पुलिसकर्मी मंदिरों और आसपास के इलाकों में ड्यूटी करते नजर आए. मंदिर पूजा समितियों ने भी व्यवस्था संभालने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की.

शिव भजनों से गूंजता रहा पूरा शहर

शहर के कई चौक-चौराहों पर डीजे और लाउडस्पीकर लगाए गए थे. सुबह से ही शिव भजनों और धार्मिक गीतों की गूंज सुनाई देती रही. हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों के बीच छपरा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया.

Also Read :


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >