सारण: CNG ऑटो के गुप्त तहखाने से 120 लीटर देसी शराब बरामद, चालक फरार

Saran News: सारण पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. एक सीएनजी ऑटो से 120 लीटर देसी शराब बरामद की गई है, जिसे गुप्त तहखाने में छिपाया गया था. पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है.

Saran News: स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सीएनजी ऑटो से 120 लीटर देसी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस को देखते ही ऑटो चालक और उसका एक सहयोगी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

छपरा से दारौंदा ले जाई जा रही थी शराब

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सीएनजी ऑटो के जरिए अवैध शराब की बड़ी खेप छपरा से सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर इंटहरी गांव में विशेष जांच अभियान चलाया गया.

सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने में छिपाई थी शराब

जांच के दौरान पुलिस को देखते ही चालक और उसका सहयोगी ऑटो छोड़कर फरार हो गए. तलाशी लेने पर ऑटो की पिछली सीट के नीचे विशेष रूप से बनाया गया एक गुप्त तहखाना मिला. इसी तहखाने में जूट और प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर 120 लीटर देसी शराब रखी गई थी.

फरार तस्करों की तलाश जारी

पुलिस ने शराब और ऑटो को जब्त कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही फरार चालक और उसके सहयोगी की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >