Shri Krishna Janmotsav: श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की बैठक शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में आगामी मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यक्रम में छपरा नगर सहित जिलेभर के लोगों को आमंत्रित करने की रणनीति पर भी विचार किया गया.
मटकी फोड़ने वाली टोलियों से समन्वय पर जोर
बैठक में मटकी फोड़ने वाले विभिन्न टोलियों से संपर्क कर उनकी तैयारियों की जानकारी लेने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. आयोजन को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी विचार-विमर्श किया गया.
महिलाओं और अतिथियों के लिए होगी विशेष व्यवस्था
बैठक में खासकर महिलाओं और अतिथियों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था करने पर जोर दिया गया. आयोजन स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां करने पर भी चर्चा हुई.
आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
बैठक की अध्यक्षता संस्कार भारती के राजेश चंद्र मिश्र ने की. संचालन कार्यक्रम संयोजक राहुल मेहता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर सह कार्यवाह प्रवीण कुमार सिंह ने किया. बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे.
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता जयप्रकाश, रवि कुमार काका, इंद्रजीत कुमार, गुड़िया कुमारी, चंद्र प्रकाश, अर्पित सिंह, कृष्ण कन्हैया मिश्रा, रंजन कुमार, मुकेश शर्मा, सुधाकर कुमार, सोनू कुमार, समीर जायसवाल, रॉकी सिंह समेत आयोजन टोली के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
