छपरा जंक्शन पर मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, आरपीएफ ने बरामद किए 28 हजार के दो मोबाइल

Chapra Railway Station: छपरा जंक्शन पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चोर यात्रियों के मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता था.

छपरा से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Chapra Railway Station:
छपरा जंक्शन पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चोर यात्रियों के मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता था. आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. जिनकी कीमत लगभग 28 हजार रुपये आंकी गई है. आरपीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों के खुलासे की संभावना है.

आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई

आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस. रामकृष्णन के निर्देश पर आरपीएफ, सीआईबी और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की. टीम ने छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो के पूर्वी छोर के पास छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया.

रात में सो रहे यात्रियों को बनाता था निशाना

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जोगिनिया कोठी, म्युनिसिपलटी चौक निवासी स्वर्गीय हरिंदर के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. सीआईबी प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी लंबे समय से छपरा जंक्शन और छपरा कचहरी स्टेशन पर सक्रिय था और रात के समय सो रहे यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था.

तलाशी में दो मोबाइल बरामद

आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने निगरानी बढ़ाई थी. इसके बाद आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए जिनकी कुल कीमत लगभग 28 हजार रुपये आंकी गई है.

आरोप से पूछताछ कर रही आरपीएफ

आरपीएफ फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में छपरा जंक्शन और आसपास की अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है. वहीं आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने मोबाइल और सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >