छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच पर भीषण हादसा, 18 चक्का हाइवा ने टोटो को रौंदा; एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत, तीन अन्य जख्मी

छपरा-मुजफ्फरपुर NH-722 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार 18 चक्का हाइवा ने सामने से आ रहे टोटो को कुचल दिया, जिसमें ससुर और पतोह की दर्दनाक मौत हो गई. चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत और तीन घायल हुए.

Heavy Vehicle Collision: मुजफ्फरपुर-छपरा एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से आ रहे टोटो को रौंद दिया. हादसे में टोटो सवार एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में मां-बेटी और ससुर के अलावा एक साइकिल सवार भी शामिल है. वहीं, टोटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर में भर्ती कराया गया है.

मृतकों की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां, उनकी पतोहू व इब्राहिम मियां की पत्नी शहीदा खातून, इब्राहिम मियां की पुत्री शाना प्रवीण तथा सोनहो निवासी दीपन पंडित के पुत्र सुरेश पंडित के रूप में हुई है. घायलों में इरशाद, इलियास अंसारी के पुत्र दिलशाद अंसारी और आलमगीर अंसारी के पुत्र जुनैद अंसारी शामिल हैं.

बुजुर्ग को इलाज कराने गड़खा गये थे परिजन

बताया जाता है कि फारूक मियां को इलाज कराने के लिए उनके परिजन टोटो से गड़खा गये थे. उपचार कराने के बाद परिवार के लोग टोटो से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान टोल प्लाजा के समीप मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से टोटो में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में टोटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. इसी दौरान हाइवा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की भी मौत हो गयी. हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गये.

बिजली का पोल भी हुआ क्षतिग्रस्त

हादसे के दौरान अनियंत्रित हाइवा ने 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के लिए लगाये गये पोल को भी ध्वस्त कर दिया. घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटाने का प्रयास किया, लेकिन मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित थे.

आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

आक्रोश बढ़ने के बाद मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि, लोग तत्काल जाम हटाने के लिए तैयार नहीं हुए.

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया. मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है. सड़क पर जाम लगने के कारण दोनों तरफ सैकड़ों ट्रक और अन्य वाहन फंसे रहे. पुलिस लोगों को समझाने और यातायात बहाल कराने के प्रयास में जुटी रही.

इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >