सारण: भोजपुरी फिल्म 'आपन केहू ना' का शुभ मुहूर्त मां कालरात्रि मंदिर में संपन्न, कलाकारों ने लिया आशीर्वाद

Saran News: राजदेव फिल्म्स की अगली भोजपुरी फिल्म 'आपन केहू ना' का मुहूर्त नयागांव के मां कालरात्रि मंदिर में विधिविधान से संपन्न हो गया है. यह सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी.

Saran News: राजदेव फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म 'आपन केहू ना' का शुभ मुहूर्त नयागांव के डुमरी बुजुर्ग स्थित मां कालरात्रि मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. शुभ मुहूर्त के अवसर पर फिल्म की पूरी टीम मंदिर पहुंची और मां कालरात्रि का आशीर्वाद लेकर फिल्म की सफलता की कामना की.

गया में होगी फिल्म की शूटिंग

फिल्म के निर्देशक अशोक कुमार ने बताया कि फिल्म की शूटिंग गया में की जाएगी. उन्होंने कहा कि 'आपन केहू ना' एक सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म है, जिसमें संयुक्त परिवार के बिखराव और उससे उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों को भावनात्मक तरीके से दर्शाया गया है.

सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन का भी होगा तड़का

निर्देशक ने बताया कि फिल्म में पारिवारिक मूल्यों के साथ हास्य, व्यंग्य और रोमांस का भी समावेश किया गया है. उनका दावा है कि यह फिल्म समाज को सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी करेगी.

मिथिलेश ठाकुर हैं निर्माता

फिल्म के निर्माता मिथिलेश ठाकुर हैं. वहीं फिल्म निर्माण में चंदन कुमार और अजय अंजाना का विशेष सहयोग मिल रहा है. पूरी टीम ने फिल्म की सफलता को लेकर उत्साह व्यक्त किया.

स्थानीय कलाकारों को मिला अभिनय का अवसर

फिल्म में दिघवारा के रंगकर्मी और क्षेत्र के चर्चित कलाकार महेश स्वर्णकार, अजय अंजाना, पेंटर कुमार, खुशी कुमारी, सीमा कुमारी, जानवी हेगड़े और राजवीर राज महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने से क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह का माहौल है.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >