सारण के पानापुर बीडीसी बैठक में छाया नल-जल और बिजली कटौती का मुद्दा, जेई की अनुपस्थिति पर नाराजगी

पानापुर प्रखंड मुख्यालय में बीडीसी की बैठक नल-जल योजना और बिजली कटौती के मुद्दों पर केंद्रित रही. विभिन्न पंचायतों के सदस्यों ने पेयजल की समस्या और बारिश में घंटों बिजली बाधित होने की शिकायत की. जेई की लगातार अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई गई.

water supply: पानापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक शांतिपूर्ण संपन्न हुई. बैठक में नल-जल योजना और बिजली कटौती का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा. सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी चिंता रखी.

बकवा पंचायत के बीडीसी शत्रुघ्न प्रसाद ने सदन में नल-जल योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पंचायत के वार्ड संख्या एक और तीन को छोड़कर अन्य सभी वार्डों में नल-जल योजना बंद है. इससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में नल-जल योजना के बंद रहने की शिकायत की.

हल्की बारिश में घंटों बाधित हो जाती है बिजली

बैठक में बिजली कटौती का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. सदस्यों ने कहा कि हल्की बारिश होने पर भी कई क्षेत्रों में घंटों विद्युत सेवा बाधित हो जाती है. इससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

सदस्यों ने विद्युत कंपनी के जेई की लगातार अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारी के नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी होती है. सदस्यों ने जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को अनुशंसा करने की बात कही.

राशन कार्ड, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे भी उठे

बीडीसी की बैठक में राशन कार्ड, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में रखा और उनके समाधान की मांग की.

बैठक में बीडीओ आनंद पांडेय, बीपीआरओ अजय कुमार, बीईओ धीरेन्द्र प्रसाद, बीडीसी शत्रुघ्न प्रसाद, अवधेश सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद, नेमा सिंह, जलेश्वर मांझी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >