छपरा में भीषण गर्मी और हीट वेव से अस्पतालों में बढ़े मरीज, तापमान 40 डिग्री पार

Saran News : सारण जिले में भीषण हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है.आज सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सुबह सात बजे से ही कड़ी धूप निकल रही है और दिनभर गर्म हवाएं चल रही हैं.

Saran News : (प्रभात किरण हिमांशु) सारण जिले में भीषण हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं

सुबह सात बजे से ही कड़ी धूप निकल रही है और दिनभर गर्म हवाएं चल रही हैं. दोपहर के समय हालात और भी खराब हो जा रहे हैं, जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. सुबह नौ बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है.

अस्पतालों में बढ़े मरीज

हीट वेव के कारण सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है. डिहाइड्रेशन, कमजोरी, सिर दर्द, उल्टी और बुखार जैसी शिकायतों के मामले सामने आ रहे हैं. गंभीर मरीजों को विशेष वार्ड में भर्ती किया जा रहा है.

अस्पताल में तैयार किया गया हीट वेव वार्ड

सदर अस्पताल में 10 बेड का हीट वेव वार्ड बनाया गया है. अस्पताल प्रबंधक के अनुसार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी.

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

डॉ. केएम दुबे और डॉ. मंजय शर्मा ने लोगों को अधिक पानी पीने, हल्का भोजन करने और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. डॉक्टरों ने कहा कि अचानक धूप से आकर एसी या ठंडी जगह पर बैठना नुकसानदायक हो सकता है.

Also Read : गोपालगंज में साइकिल से 4.9KG गांजा ले जाते तस्कर पकड़ाया, दो साथी भी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >