सारण: विधानसभा में गूंजा सेमरिया विद्युत शवदाह गृह का मुद्दा, विधायक छोटी कुमारी ने जल्द संचालन की मांग उठाई

छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने बिहार विधानसभा में सेमरिया विद्युत शवदाह गृह के वर्षों से बंद पड़े होने का मुद्दा उठाया है. बरसात में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को हो रही भारी परेशानियों के चलते उन्होंने इसे अविलंब चालू कराने की मांग की है.

Saran News: छपरा विधायक छोटी कुमारी ने बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को हो रही कठिनाइयों का मुद्दा बिहार विधानसभा में उठाया. उन्होंने अत्यंत लोक महत्व के विषय पर निवेदन के माध्यम से रिविलगंज प्रखंड स्थित सेमरिया विद्युत शवदाह गृह को अविलंब चालू कराने की मांग की.

वर्षों पहले बन चुका है शवदाह गृह

विधायक ने कहा कि सेमरिया में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित विद्युत शवदाह गृह का निर्माण वर्षों पहले पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक इसे आम जनता के उपयोग के लिए शुरू नहीं किया गया. इससे सरकार की महत्वपूर्ण जनहितकारी परियोजना निष्प्रयोज्य बनी हुई है.

जलजमाव से अंतिम संस्कार में बढ़ी मुश्किलें

उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा तट और श्मशान घाटों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

कीचड़, जलभराव और लंबे इंतजार के बीच अंतिम संस्कार करना बेहद कष्टदायक हो गया है.

तत्काल संचालन और जांच की मांग

विधायक छोटी कुमारी ने सरकार से मांग की कि आवश्यक बिजली व्यवस्था, संसाधन और प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर सेमरिया विद्युत शवदाह गृह को तत्काल संचालित कराया जाए.

उन्होंने यह भी मांग की कि इसके संचालन में हुई वर्षों की देरी की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि छपरा, रिविलगंज और आसपास के हजारों परिवारों को हर मौसम में सम्मानजनक अंतिम संस्कार की सुविधा मिल सके.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >