गोपालगंज में हर्ष फायरिंग की घटना में संलिप्त छपरा का एएसआइ गिरफ्तार

हर्ष फायरिंग के दौरान प्राथमिक अभियुक्त के साथ संलिप्त रहने के आरोप में अकिलपुर थाना के एएसआइ आशीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

छपरा. हर्ष फायरिंग के दौरान घटना के प्राथमिक अभियुक्त के साथ संलिप्त रहने के आरोप में जिले के अकिलपुर थाना के एएसआइ आशीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही कर्तव्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता के कारण एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर निलंबित भी किया गया है. बीते रविवार को गोपालगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मस्थान चौक पर (विमल जनरल स्टोर के समीप आपसी वर्चस्व को लेकर हर्ष फायरिंग की घटना प्रकाश में आयी थी. घटना के दौरान एक व्यक्ति के सिर के ऊपर से गोली गुजरने की सूचना मिली, जिसके आधार पर गोपालगंज नगर थाना में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दो एवं नगर थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाये गये. वहीं गोपालगंज एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जांच के दौरान एक गोली का खोखा बरामद किया गया. मामले के त्वरित अनुसंधान हेतु गठित विशेष टीम ने हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त गोपालगंज निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर ही छपरा में पदस्थापित एएसआइ आशीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. उधर गोपालगंज एसपी ने इस मामले में स्पष्ट किया कि आपसी वर्चस्व कायम करने के इरादे से ही अभियुक्त द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी थी. इस दौरान छपरा में पदस्थापित एएसआइ भी वहां साथ में मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >