छपरा में लंबित मार्कशीट और परीक्षा फॉर्म की समस्या को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सत्र 2025-29 और 2023-27 के विद्यार्थियों की लंबित मार्कशीट और परीक्षा फॉर्म से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा है. परिषद ने समय पर समाधान न होने पर छात्रों के परीक्षा से वंचित रह जाने की चिंता जताई है.

Saran News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने विद्यार्थियों की लंबित मार्कशीट और परीक्षा फॉर्म से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक प्रो. अशोक कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा.

2025-29 सत्र के विद्यार्थियों की मार्कशीट अब तक लंबित

परिषद के प्रतिनिधियों ने कहा कि सत्र 2025-29 के विद्यार्थियों की प्रथम सेमेस्टर की मार्कशीट अब तक जारी नहीं की गयी है. जबकि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने और परीक्षा की तिथि जारी की जा चुकी है. ऐसे में विद्यार्थियों के सामने परेशानी की स्थिति बनी हुई है.

2023-27 सत्र के विद्यार्थियों को भी हो रही परेशानी

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सत्र 2023-27 के कुछ विद्यार्थियों की प्रथम सेमेस्टर की मार्कशीट भी लंबित है. इसके अलावा इसी सत्र के कुछ विद्यार्थियों का क्रेडिट सही होने के बावजूद परीक्षा फॉर्म भरने में समस्या आ रही है. परिषद ने ऐसे सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन करने की मांग की.

परीक्षा से वंचित नहीं हों विद्यार्थी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की कि लंबित मार्कशीट तत्काल संबंधित महाविद्यालयों को उपलब्ध करायी जाये. परीक्षा फॉर्म से संबंधित आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाये, ताकि किसी भी विद्यार्थी को तकनीकी या प्रशासनिक समस्या के कारण परीक्षा से वंचित नहीं होना पड़े.

महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाने की मांग

परिषद ने प्रत्येक महाविद्यालय में हेल्प डेस्क की व्यवस्था करने की भी मांग की. इससे विद्यार्थियों को मार्कशीट और परीक्षा फॉर्म से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान मिल सकेगा. परिषद ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी इन समस्याओं का अविलंब समाधान विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए.

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संयोजक भास्कर कुमार, नगर सह मंत्री रंकित सिंह, शिवम मिश्रा, नगर एसएफएस संयोजक रवि सिंह राणा और राजन कुमार सिंह मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >