छपरा (सदर) : कृषि भवन परिसर में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के कृषि यांत्रीकरण मेले का शुभारंभ संयुक्त निदेशक सारण बिजेंद्र कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने उद्घाटन भाषण में अपने कृषि विभाग के कर्मियों को सभी योजनाओं की जानकारी किसानों के बीच प्रचारित करने का निर्देश दिया.
कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों में प्रचारित करें : जेडीए

कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों में प्रचारित करें : जेडीए
Copied link
छपरा (सदर) : कृषि भवन परिसर में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के कृषि यांत���रीकरण मेले का शुभारंभ संयुक्त निदेशक सारण बिजेंद्र कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने उद्घाटन भाषण में अपने कृषि विभाग के कर्मियों को सभी योजनाओं की जानकारी किसानों के बीच प्रचारित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर डीएओ […]
इस अवसर पर डीएओ जयराम पाल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रयोजित किसान सम्मान निधि योजना के सुयोग्य लाभुकों के पहचान के विषय में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी.
वहीं विभिन्न प्रखंडों से आये किसानों, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों व कृषि यंत्र विक्रताओं की अच्छी भागीदारी रही. इस अवसर पर आत्मा के परियोजना निदेशक, कृषि समन्वयक दीपक कुमार आदि उपस्थित थे. मेला 21 फरवरी को चलेगा.