अगौथर सुंदर में मसाहां की टीम ने कप पर जमाया कब्जा

इसुआपुर : इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के अगौथर सुंदर खेल मैदान में आयोजित टी-20 क्रिकेट टुर्नामेंट मैच का फाइनल मुकाबला मसाहां और महुली टीम के बीच खेला गया. वहीं इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर और दोनों टीमों के खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत करायी. वहीं 16 ओवरों के खेल […]

इसुआपुर : इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के अगौथर सुंदर खेल मैदान में आयोजित टी-20 क्रिकेट टुर्नामेंट मैच का फाइनल मुकाबला मसाहां और महुली टीम के बीच खेला गया. वहीं इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर और दोनों टीमों के खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत करायी.

वहीं 16 ओवरों के खेल में टॉस जीतकर मसाहां की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 16 ओवरों में 195 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलने उतरी महुली की टीम सात विकेट खोकर 16 ओवरों में 191 रन हीं बना पायी और चार रनों से मसाहां की टीम ने मैच को जीत कर कप पर कब्जा जमा लिया. मैन आफ द मैच मसाहां टीम के रंजीत को और मैन आफ द सिरिज महुली टीम के टुजी को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >