शिक्षक ने छात्रा संग रचाया प्रेम विवाह, फिर इस वजह से 7 माह बाद थाने में किया सरेंडर

छपरा :बिहारके छपरा में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के गाईटोला से भागी एक छात्रा ने रविवार को अपने प्रेमी के साथ पुलिस के दबिश की वजह से स्थानीय थाना में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसके बाद पुलिस के द्वारा जरुर पूछताछ के बाद 164 बयान कराया जायेगा. केस के अनुसंधान कर्ता पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि लड़की […]

छपरा :बिहारके छपरा में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के गाईटोला से भागी एक छात्रा ने रविवार को अपने प्रेमी के साथ पुलिस के दबिश की वजह से स्थानीय थाना में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसके बाद पुलिस के द्वारा जरुर पूछताछ के बाद 164 बयान कराया जायेगा. केस के अनुसंधान कर्ता पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि लड़की के परिजनों ने मार्च में शादी की नियत से अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था. जिसके बाद अनुसंधान में यह पता चला कि छात्रा पहले एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी. जहां से उस विद्यालय में पढ़ाने वाले अमनौर थाना के जगदेव सिरिसियां निवासी प्रमोद कुमार उर्फ सागर से लगाव हो गया.

लड़की उक्त शिक्षक के निजी कोचिंग में भी पढ़ती थी. कुछ दिनों के बाद दोनों ने भाग कर शादी कर लिया और दिल्ली चले गये. प्रशासन के द्वारा लड़के के परिजनों पर बरामदगी के लिए निरंतर दबाव बनाया जा रहा था. जिसके बाद आत्मसमर्पण किया है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रामबलेश्वर राय ने बताया कि लड़की को पुलिस के निगरानी में रखा गया है. कोर्ट में 164 का बयान की प्रक्रिया चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >