तेजाब डाल और गला रेत कर की हत्या, आंख भी निकाली

परसा (सारण) : परसा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीया किशोरी की तेजाब डाल व धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गयी है और अपराधी ने उसकी दाहिनी आंख भी निकाल ली. तेजाब से उसके चेहरे व छाती की त्वचा जल गयी. मृतका की पहचान तीतिरा निवासी संतोष मांझी की पुत्री एवं परसा थाने […]

परसा (सारण) : परसा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीया किशोरी की तेजाब डाल व धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गयी है और अपराधी ने उसकी दाहिनी आंख भी निकाल ली. तेजाब से उसके चेहरे व छाती की त्वचा जल गयी. मृतका की पहचान तीतिरा निवासी संतोष मांझी की पुत्री एवं परसा थाने में कार्यरत तीतिरा के चौकीदार की भतीजी पिंकी के रूप में हुई. इसका शव शनिवार को घर से महज कुछ दूर बाजितपुर स्थित केले के बागान से बरामद किया गया. सूचना मिलते ही आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचे. परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार की रात को गायब हो गयी थी. शुक्रवार को पूरे दिन खोजबीन करते रहे, लेकिन शनिवार को सुबह उसका शव मिला.

मैट्रिक की छात्रा थी पिंकी, एक हिरासत में
शव बरामद करने पहुंचे पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने आशंका जताते हुए कहा कि अपराधी ने उसकी हत्या दूसरी जगह करने के बाद शव को सुनसान बगीचे में फेंका है, क्योंकि शव की बरामदगी वाले स्थल पर खून के धब्बे ज्यादा नहीं थे. पिंकी गांव में स्थित बाजितपुर हाईस्कूल के मैट्रिक की छात्रा थी. थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि छात्रा कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी. परिजनों ने बताया कि उसकी दवा भी चल रही थी. उसकी हत्या किन कारणों से की गयी है, इसको लेकर जांच की जा रही है. पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >